राखी के साथ पेड़ों की भी रक्षा का वचन, छात्रों ने लिया ‘ग्रीन प्रोमिस’, लगाया पौधा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के सीता सुखानी विद्यालय में रोटरी क्लब ने राखी विद ग्रीन प्रॉमिस कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: रक्षाबंधन के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा युवा की ओर से सीता सुखानी विद्यालय,अड्डी बंगला में राखी विथ ग्रीन प्रोमिस प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर (एजी) रोटेरियन अमित कुमार, रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के अध्यक्ष रोटेरियन नवीन आर्या, सीनियर रोटेरियन संगीता शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकगण मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया तथा पौधारोपण भी कराया गया. विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल के बारे में जानकारी दी गयी.

क्लब सदस्यों ने ‘ऑलवेज ग्रीन इंडिया’ का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया. क्लब सदस्य यश वसंत ने प्रोजेक्ट का नाम सुझाया, जबकि प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौरव कुमार ने निभायी. यह रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा युवा का सीता सुखानी विद्यालय में आयोजित पहला प्रोजेक्ट था. कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा युवा के अध्यक्ष शुभम कुमार, सचिव सौरव शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरव कुमार के अलावा सत्यम कुमार, श्रेयश भदानी व आयुष केसरी की सक्रिय सहभागिता रही.

क्लब सदस्यों ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे जिम्मेदारी के रूप में अपनाकर उसकी उचित देखभाल करना भी जरूरी है. एक पौधा स्वच्छ हवा, स्वस्थ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव रखता है. कार्यक्रम का संदेश था, “आज एक पौधा लगाएं, कल एक बेहतर भविष्य बनाएं.”

यह भी पढ़ें: कोडरमा: माथे पर कलश, जुबां पर हरि नाम... ताराटांड़ में भक्ति के रंग में डूबा गांव, नदी से जल लाकर किया अभिषेक



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola