राखी बांध बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र, डोमचांच में प्रेम और खुशियों से सजे घर-आंगन

Updated:
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर राखी बांधते | Prabhat Khabar Network

डोमचांच में रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

विज्ञापन

डोमचांच: डोमचांच व आस पास क्षेत्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह, उमंग और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी थीं.नई पोशाक में सजी बहनें राखी की थाल लेकर भाइयों के पास पहुंचीं और उनकी कलाई पर प्रेम व विश्वास की डोर बांधी. घरों में पूजा-अर्चना के साथ मिठाइयों की खुशबू से पूरे माहौल में त्योहार की रौनक देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और आरती उतारने के बाद उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधी. इस दौरान बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर इस रिश्ते की खुशी को दोगुना किया. कई जगहों पर सुबह से ही रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया था.

इस दौरान घरों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया.डोमचांच बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर चहल-पहल बनी रही. राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आयी.बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदती दिखीं, जबकि भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार और मिठाइयां खरीदीं.

यह भी पढ़ें: रेशमी डोर ने फिर जोड़े दिल, भाई-बहन के प्रेम से सराबोर हुआ कोडरमा 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola