कोडरमा: माथे पर कलश, जुबां पर हरि नाम... ताराटांड़ में भक्ति के रंग में डूबा गांव, नदी से जल लाकर किया अभिषेक
उद्घाटन के मौके पर अतिथि. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो के ताराटांड में अखंड हरिकीर्तन व जल यात्रा का आयोजन हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मरकच्चो: नवलशाही के बच्छेड़ीह पंचायत के ग्राम ताराटांड में हर साल की भांति इस वर्ष भी अखंड हरी कीर्तन व जल यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाएं माथे पर कलश लेकर पैदल उत्तर वाहिनी नदी पसियाडीह पहुंची तथा जल भरकर पुनः शिव मंदिर ताराटांड़ वापस आकर जलाभिषेक किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काट कर किया. इस दौरान प्रमुख सत्यनारायण यादव व मुखिया बीना देवी ने मंदिर परिसर में बना चबूतरा व जल मीनार का उद्घाटन फीता काटकर किया.
मौके पर उप मुखिया शकुंतला देवी, रामेश्वर यादव, दशरथ यादव, परमेश्वर यादव, उपेंद्र यादव, पंकज कुमार यादव, किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, तुलसी राम, अर्जुन मोदी, रूपन महतो, संजय पासवान, राजू यादव, चंद्रदेव यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: कलाई पर राखी, आंखों में अपनापन... स्कूलों में बच्चों ने मनाया भाई-बहन के प्यार का पर्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए