Teachers Day GK Questions 2026: स्कूल क्विज में पूछे जा सकते हैं ये 20 सवाल, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?
स्कूल में क्विज कराती शिक्षिका की AI जनरेटेड फोटो
GK Questions on Teachers Day 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूलों में क्विज कॉम्पिटिशन आयोजित किए जाते हैं. यहां पढ़ें शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और World Teachers Day से जुड़े 20 महत्वपूर्ण GK क्वेश्चन और उनके सही जवाब.
GK Questions on Teachers Day 2026: हर Teachers Day GK Questions 2026: पूछे जा सकते हैं ये 20 सवाल, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. शिक्षक दिवस सिर्फ शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का दिन नहीं है, बल्कि यह शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का अवसर भी देता है. अगर आप स्टूडेंट हैं और Teachers Day 2026 के मौके पर आपके स्कूल में क्विज कॉम्पिटिशन होने वाला है, तो यह क्विज आपके लिए खास है. यहां दिए गए बेसिक और बेस्ट सवाल आपको कॉम्पिटिशन में काफी मदद कर सकती है. तो बिना देर किए शुरू कीजिए Teachers Day GK Quiz और देखिए आप कितने सवालों के सही जवाब दे पाते हैं.
ये भी पढ़ें: History GK Questions: काॅम्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये 15 सवाल, जानें इनके सही जवाब
Teacher's Day Top 20 GK Questions: इन सवालों के दीजिए जवाब और टेस्ट कीजिए अपनी नॉलेज को
सवाल: भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब: 5 सितंबर
सवाल: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
जवाब: डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर
सवाल: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था?
जवाब: 5 सितंबर 1888
सवाल: भारत में पहली बार शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?
जवाब: 1962 में
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन किस विषय के विद्वान थे?
जवाब: फिलोसोफी
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन भारत के कौन से राष्ट्रपति थे?
जवाब: दूसरे राष्ट्रपति
सवाल:डॉ. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति कब बने थे?
जवाब: 1952 में
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन को भारत रत्न कब मिला था?
जवाब: 1954 में
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन ने किस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया था?
जवाब: कलकत्ता विश्वविद्यालय

सवाल: विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब: 5 अक्टूबर
सवाल: विश्व शिक्षक दिवस किस संगठन से जुड़ा है?
जवाब: UNESCO
सवाल: ‘Recommendation concerning the Status of Teachers’ कब अपनाई गई थी?
जवाब: 1966 में
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति कितने साल रहे?
जवाब: 10 साल
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन को किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था?
जवाब: भारत रत्न

सवाल: भारत और विश्व शिक्षक दिवस की तारीख में क्या अंतर है?
जवाब: 5 सितंबर और 5 अक्टूबर
सवाल: शिक्षक दिवस मुख्य रूप से किस भावना को दर्शाता है?
जवाब: शिक्षकों के सम्मान और आभार की भावना
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति किस अवधि में रहे?
जवाब: 1939–1948
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन को ‘भारत रत्न’ मिलने के समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
जवाब: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन ने किस विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया था?
जवाब: आंध्र विश्वविद्यालय
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन ने किस देश में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया था?
जवाब: सोवियत संघ (रूस)
सवाल: डॉ. राधाकृष्णन को ‘भारत रत्न’ से पहले किस ब्रिटिश सम्मान से नवाजा गया था?
जवाब: नाइटहुड
ये भी पढ़ें: SSC CHSL CGL GK Questions 2026: ये 15 सवाल कर लें तैयार, परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ऐसे प्रश्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए