IIT-NIT को टक्कर देता है ये BTech कॉलेज, 1.5 करोड़ का पैकेज

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IIIT Allahabad Placement 2026: प्रयागराज में स्थित आईआईआईटी इलाहाबाद ने प्लेसमेंट रिकॉर्ड शेयर किया है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.5 करोड़ का देखा गया है. यहां टॉप कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर आए हैं.

विज्ञापन

IIIT Allahabad Placement 2026: अगर आप BTech करने के लिए ऐसा कॉलेज खोज रहे हैं जहां पढ़ाई के साथ शानदार प्लेसमेंट का मौका मिले, तो IIIT इलाहाबाद आपके लिए एक मजबूत विकल्प हो सकता है. संस्थान के 2026 प्लेसमेंट आंकड़े इसकी शानदार तस्वीर पेश करते हैं.

विज्ञापन

यहां UG बैच में 92.12 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा पैकेज 1.50 करोड़ रुपये सालाना रहा. वहीं UG छात्रों का औसत CTC भी 33.35 लाख रुपये रहा है.

प्रोग्रामप्लेस्ड छात्रप्लेसमेंट %औसत CTCहाईएस्ट पैकेज
UG Programs43392.12%₹33.35 LPA150 LPA
PG Programs10270.34%₹18.24 LPA₹47 LPA
कुल53586.99%-₹150 LPA

IIIT Allahabad Placement 2026: 535 छात्रों को मिली नौकरी

IIIT इलाहाबाद के Student Career Progression Office की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2026 में कुल 615 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 535 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. इस तरह संस्थान का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 86.99 फीसदी रहा.

खास बात यह है कि UG प्रोग्राम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा. यहां 470 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और 433 छात्रों को नौकरी मिली.

ये भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में BTech CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? देखें JoSAA क्लोजिंग रैंक

IIIT Allahabad Placement 2026
IIIT Allahabad Placement 2026

UG छात्रों का औसत पैकेज 33.35 लाख

BTech करने वाले छात्रों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण औसत CTC का आंकड़ा है. IIIT इलाहाबाद के UG बैच का औसत CTC 33.35 लाख रुपये रहा. वहीं सबसे ज्यादा पैकेज 150 लाख रुपये यानी 1.50 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंचा.

IIIT Allahabad Placement Record 2026

UG बैच का प्लेसमेंट प्रतिशत 92.12 फीसदी रहा. यानी प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर करने वाले हर 100 छात्रों में करीब 92 छात्रों को नौकरी मिली.

प्लेसमेंट के खास आंकड़े

  • UG में 433 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ.
  • UG प्लेसमेंट रेट 92.12 फीसदी रहा.
  • औसत CTC 33.35 लाख रुपये रहा.
  • सबसे ज्यादा पैकेज 1.50 करोड़ रुपये रहा.
  • कुल 535 छात्रों को प्लेसमेंट मिला.

PG बैच का भी रहा शानदार प्रदर्शन

सिर्फ UG ही नहीं, PG छात्रों ने भी प्लेसमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. PG प्रोग्राम में कुल 145 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 102 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. इस तरह PG का प्लेसमेंट प्रतिशत 70.34 फीसदी रहा.

PG छात्रों का औसत CTC 18.24 लाख रुपये रहा, जबकि सबसे ज्यादा पैकेज 47 लाख रुपये तक गया. इससे साफ है कि संस्थान में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए भी अच्छे करियर अवसर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1400 से ज्यादा जॉब ऑफर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola