IIT BHU Vacancy 2026: नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

IIT BHU Recruitment 2026 और कैंपस की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IIT BHU Vacancy 2026: नॉन-टीचिंग स्टाफ के 55 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर दिया है. आवेदन करने में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी का मौका है.

विज्ञापन

IIT BHU Vacancy 2026: IIT में सरकारी नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU), वाराणसी ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के कुल 55 पदों पर भर्ती निकाली है. संस्थान ने इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए एडमिनिस्ट्रेटिव, टेक्निकल, लाइब्रेरी और इंजीनियरिंग विभाग में युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. इंटरेस्टेड एंड एलिजिबल कैंडिडेट्स समर्थ पोर्टल के जरिए 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

यहां देखें: Official Notification

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

पोस्ट कुल पद
जूनियर सुपरिटेंडेंट21
जूनियर तकनीशियन26
असिस्टेंट व जूनियर इंजीनियर05
जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट02
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर01
कुल55

एलिजिबिलिटी एंड एज लिमिट

पढ़ाई: कैंडिडेट्स के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री (BA, BSc, BE, BTech, BLib) या 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा गया है.

ऐज लिमिट: पद के हिसाब से अधिकतम आयु 27 से 40 साल तय की गई है. SC, ST, OBC और दिव्यांग कैंडिडेट्स को नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर, नर्सिंग और मेडिकल में एडमिशन शुरू, देखें इंपॉर्टेंट डेट्स और अलॉटमेंट शेड्यूल

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में एप्लीकेशन फीस पदों के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है. ग्रुप 'B' के पदों के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये और ग्रुप 'C' के पदों के लिए 250 रुपये फीस देनी होगी. हालांकि, सभी कैटेगरी की महिला एप्लीकेंट्स, एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म भरना पूरी तरह फ्री है. फीस का भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है.

इम्पॉर्टेंट डेट्स

विवरणडेट, टाइम
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 अगस्त 2026
लास्ट डेट24 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे
हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेटऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट के 7 दिनों के भीतर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन + स्पीड पोस्ट

How to Apply? कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को समर्थ पोर्टल (https://iitbhunt.samarth.edu.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.

एक बात का खास ध्यान रखें कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें. फिर अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ में लगाकर लिफाफे में बंद करें और स्पीड पोस्ट से 'कुलसचिव (Registrar), आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी – 221005' के पते पर भेज दें. भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://iitbhu.ac.in/recruitment_nf) पर जाएं.

ये भी पढ़ें: India Post Recruitment 2026: 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को बिना परीक्षा मौका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola