SBI PO Mains Admit Card 2026 जारी, 1500 पदों पर है वैकेंसी, यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड चेक करते हुए कैंडिडेट की AI जनरेटेड फोटो
SBI PO Mains Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने PO Mains परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट्स 12 सितंबर को होने वाली मेन्स परीक्षा के लिए अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. यहां देखें एडमिट कार्ड की तारीख, परीक्षा की तारीख और जरूरी जानकारी.
SBI PO Mains Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Probationary Officer (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए Mains Admit Card जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने SBI PO Prelims 2026 में सफलता हासिल की है, वे अब SBI की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in के माध्यम से अपना Mains Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में बात करते हैं.
SBI PO Mains Admit Card 2026 Out: जानिए कब जारी हुआ एडमिट कार्ड
SBI PO मेन्स एडमिट कार्ड 2 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Mains की परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. बता दें कि SBI PO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हुई थी, जिसकी आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 तक थी. इसी दिन तक कैंडिडेट्स फीस जमा कर सकते थे. प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) का आयोजन 17 जुलाई 2026 को किया गया था. वहीं, SBI PO Prelims परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित हुई और इसका रिजल्ट 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया था.
SBI PO Mains Admit Card 2026 Download Here
How to Download Admit Card: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
- सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं.
- यहां लॉगिन क्रेडेंशियल में रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लाॅगइन करें.
- इसके बाद रिक्वायर्ड प्रोसेस के मुताबिक आपको आगे बढ़ना होगा
- आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डिस्प्ले होगा.
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, sbi.bank.in पर करें चेक, जानें कब होगी मेंस परीक्षा
SBI PO Recruitment 2026 Fee: कितनी है फीस?
SBI PO भर्ती के लिए General, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स से 750 रुपए फीस लिया गया था. वहीं, SC, ST और PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एग्जाम फीस से छूट दी गई थी. एग्जाम फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया था.
SBI PO Recruitment 2026 Age Limit: अप्लाई करने के लिए कितनी होनी चाहिए एज लिमिट?
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जारी नोटिफिनकेशन में SBI PO पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी गई है.
ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स में 15000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास, जानें कब होगी मेंस परीक्षा
SBI PO 2026 Vacancy Details and Eligibility: जानिए वैकेंसी और एलिजिबिलिटी के बारे में
इस भर्ती अभियान के माध्यम से SBI में PO के कुल 1500 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो SBI PO पद के लिए कैंडिडेट्स के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचर डिग्री होनी चाहिए. आखिरी वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे कैंडिडेट्स भी निर्धारित शर्तों के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं.
SBI PO Selection Process: ऐसे होगा सिलेक्शन
SBI PO भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों के आधार पर किया जाता है. सबसे पहले Prelims Examination आयोजित की गई थी. इसमें सफल उम्मीदवारों को Mains Examination में शामिल होने का मौका दिया गया है. Mains में सफल कैंडिडेट्स को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स में 15000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास, जानें कब होगी मेंस परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए