UPSSSC PET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म
UPSSSC PET Candidate Representational Image (AI Generated)
UPSSSC PET 2026 Last Date Extended: UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार 7 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन, फीस जमा और ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए 8 सितंबर तक मौका रहेगा.
UPSSSC PET 2026 Last Date Extended: उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने PET 2026 की आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 थी. अब उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. यानी उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए 6 दिन का अतिरिक्त समय मिला है.

क्या है UPSSSC PET 2026?
UPSSSC PET यानी Preliminary Eligibility Test उत्तर प्रदेश में कई ग्रुप C भर्तियों के लिए जरूरी परीक्षा है. PET में शामिल होने के बाद उम्मीदवार UPSSSC की कई भर्तियों में आगे आवेदन कर सकते हैं. इस बार PET 2026 के लिए आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू हुए थे. अब लास्ट डेट बढ़ा कर 7 सितंबर तक कर दिया गया है. परीक्षा की तारीख अभी आयोग ने जारी नहीं की है. परीक्षा की डेट बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
PET के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
UPSSSC PET 2026 के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा 10वीं से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स में 15000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास, जानें कब होगी मेंस परीक्षा
कितनी है आवेदन फीस?
सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 185 रुपये है. SC-ST वर्ग के उम्मीदवारों को 95 रुपये फीस देनी होगी. दिव्यांग यानी PH उम्मीदवारों के लिए फीस 25 रुपये रखी गई है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
UPSSSC PET 2026 Official Notification
ऐसे करें UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद Notice सेक्शन में दिख रहे PET 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट या PDF जरूर सेव कर लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPSSSC PET 2026 Application Apply Online
ये भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में SI बनने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए