MP Police Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में SI बनने का मौका

Updated:
विज्ञापन

MP सब इंस्पेक्टर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती निकली है. MPESB ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

MP Police SI Recruitment 2026: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 507 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

507 पदों पर होगी भर्ती

MP Police SI और सूबेदार भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा 312 पद सब इंस्पेक्टर (Civil Police) के हैं. इसके अलावा सूबेदार के 81 और सब इंस्पेक्टर (Special Force) के 69 पद हैं.

पद का नामपदों की संख्या
सूबेदार81
सब इंस्पेक्टर (Special Force)69
सब इंस्पेक्टर (Civil Police)312
सब इंस्पेक्टर (Ayudh)10
सब इंस्पेक्टर (Photo)09
सब इंस्पेक्टर Q.D04
सब इंस्पेक्टर (Finger Print)22
कुल507

ग्रेजुएट युवाओं को कई पदों पर मौका

सूबेदार, सब इंस्पेक्टर (Special Force) और सब इंस्पेक्टर (Civil Police) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सब इंस्पेक्टर (Ayudh) पद के लिए Mechanical Engineering में डिप्लोमा मांगा गया है. वहीं Photo, Q D और Finger Print से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषयों की शैक्षणिक योग्यता जरूरी है. (Photo, Q D, Fingerprint पुलिस विभाग में तकनीकी और फोरेंसिक जांच से जुड़े विशेष पद है.)

ज्यादा विशेष जानकारी नीचे दिए गए इस भर्ती के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

MP Police SI and Subedar Recruitment 2026 Official Notification

MP Police SI Recruitment 2026: उम्र सीमा

उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 38 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

MP Police SI Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए प्रीलिम्स और मेन्स लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया होगी. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पद वाइज योग्यता और चयन प्रक्रिया जरूर पढ़ लें.

ऐसे करें MP Police भर्ती के लिए आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होने के बाद उम्मीदवार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं.
  • इसके बाद MP Police SI और Subedar Recruitment 2026 की आवेदन लिंक खोलें.
  • अब मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.
  • General और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये है.
  • SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस रखा गया है.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 23757 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola