UGC NET June 2026: री-एग्जाम की Exam City Slip जारी, जानें कब है आपका पेपर

Updated:
विज्ञापन

UGC NET कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो

UGC NET June 2026 Re-Exam City Slip: UGC NET June 2026 के री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. NTA ने Exam City Intimation Slip जारी कर दी है. री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होगा. परीक्षा सिर्फ इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए दोबारा कराई जा रही है.

विज्ञापन

UGC NET June 2026 Re-Exam City Slip: UGC NET June 2026 के री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. National Testing Agency यानी NTA ने री-एग्जाम की Exam City Intimation Slip जारी कर दी है. उम्मीदवार अब लॉगिन करके देख सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा.

विज्ञापन

यह री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. हालांकि, यह परीक्षा सभी UGC NET उम्मीदवारों के लिए नहीं है. सिर्फ इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी होगी. 

क्यों हो रहा है UGC NET का री-एग्जाम?

NTA ने जून में UGC NET परीक्षा का आयोजन किया था. इसके बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर को लेकर उम्मीदवारों ने शिकायतें की थीं. शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी. 

कमेटी को इन पेपर में कई तरह की गलतियां मिलीं. इनमें तथ्यात्मक, टाइपिंग, भाषा और ट्रांसलेशन से जुड़ी गलतियां शामिल थीं. कुछ सवालों में पुराने प्रश्न दोहराए जाने की बात भी सामने आई. इसके बाद NTA ने इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: SSC JE की 1748 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

किस विषय की कब होगी परीक्षा?

विषयपरीक्षा की तारीखशिफ्टपरीक्षा का समय
इंग्लिश9 सितंबर 2026पहली शिफ्टसुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कॉमर्स9 सितंबर 2026दूसरी शिफ्टदोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
सोशियोलॉजी10 सितंबर 2026पहली शिफ्टसुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Re-Exam City Slip का लिंक खोलें.
  • इसके बाद अपना Application Number और मांगी गई Login Details दर्ज करें.
  • अब Submit करने पर आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करके इसका Printout या PDF सेव कर लें.

ध्यान रखें, Exam City Slip Admit Card नहीं है. इसमें सिर्फ उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां आपका परीक्षा केंद्र होगा. परीक्षा केंद्र का पूरा पता Admit Card में दिया जाएगा. NTA जल्द ही री-एग्जाम का Admit Card जारी करेगा.  इस री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को अलग से कोई एग्जाम फीस नहीं देनी होगी. 

ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola