बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर में रिजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एडमिट कार्ड कल होगा जारी

परीक्षा दे रहे कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Bihar Police Havildar Instructor Rejection List: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कई उम्मीदवारों का फॉर्म रिजेक्ट किया गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से रिजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है.
Bihar Police Havildar Instructor Rejection List: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए रिजेक्ट किए गए आवेदन फॉर्म की सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही आयोग ने साफ कर दिया है कि इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार हो चुका है, वे कल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
50 उम्मीदवारों का फॉर्म रिजेक्ट
BPSSC की ओर से जारी रिजेक्शन समरी के अनुसार कुल 50 आवेदन अलग-अलग कारणों से रद्द किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया, लेकिन आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया.
वहीं 22 उम्मीदवारों ने खुद अपना आवेदन रद्द कर दिया. इसके अलावा 2 उम्मीदवारों के आवेदन एक से अधिक फॉर्म भरने की वजह से अमान्य घोषित किए गए हैं. आयोग ने सभी रिजेक्ट उम्मीदवारों की जानकारी सार्वजनिक कर दी है.
Bihar Police Havildar Instructor Rejected Candidates List Check Here PDF
14 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड
आयोग के शेड्यूल के मुताबिक हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया गया है, वे BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच जरूर करें.
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Havildar Instructor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Registration Number या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: अग्निवीर वायु भर्ती Intake 2027 के लिए आवेदन शुरू, 550 रुपये फीस, जानें कैसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










