भारी संख्या में राबड़ी आवास पहुंची पुलिस की टीम, पूर्व सीएम ने कहा था- सम्राट चौधरी फोर्स भेजकर खाली करवा लें बंगला

Updated:
विज्ञापन

राबड़ी आवास पहुंची पुलिस की टीम

Rabri Devi Bungalow Row: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची है. SDPO अनु कुमारी अंदर गई हैं. गाजियाबाद से लौटने के बाद पूर्व सीएम ने बंगला खाली नहीं करने की चुनौती दी थीं.

विज्ञापन

Rabri Devi Bungalow Row: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची है. राबड़ी देवी ने गाजियाबाद से पटना लौटने के बाद कहा था कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी. सम्राट चौधरी फोर्स भेजकर आवास खाली करवा लें. बताया जा रहा है कि पुलिस बल का नेतृत्व एसडीपीओ सचिवालय अनु कुमारी कर रही हैं. वह राबड़ी आवास के अंदर गई हैं. लालू प्रसाद यादव अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भवन निर्माण विभाग ने जारी किया है नोटिस

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली करने का एक बार फिर नोटिस भेजा गया है. भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. विभाग की ओर से यह तीसरा नोटिस बताया जा रहा है. नोटिस में कहा गया है कि यह आवास अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है, इसलिए इसे जल्द खाली किया जाए.

राबड़ी देवी को आवंटित है 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास

भवन निर्माण विभाग के मुताबिक, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था. विभाग का कहना है कि नया आवास उन्हें आवंटित कर दिया गया है. उसके बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है.

2005 से इस बंगले में रह रहा है लालू परिवार

लालू प्रसाद और उनका परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रहा है. विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार रिक्वेस्ट किया गया कि राबड़ी देवी नए आवास में शिफ्ट हो जाएं, लेकिन अभी तक खाली नहीं किया गया है.

एक महीने पहले भी भेजा गया था नोटिस

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस करीब एक महीने पहले भी भेजा गया था. उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है और पुराने आवास को खाली करना आवश्यक है.

Also Read: राबड़ी देवी बोलीं- सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर खाली करवा लें बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन