जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में बिहार के कैफ ने जीता कांस्य
Published by : DHARMNATH PRASAD Updated At : 28 Jun 2025 1:00 AM
हरियाणा के रोहतक में 19 से 25 जून तक आयोजित जूनियर जूनियर नेशनल बॉयज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिहार के कैफ खान ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है.
पटना. हरियाणा के रोहतक में 19 से 25 जून तक आयोजित जूनियर जूनियर नेशनल बॉयज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिहार के कैफ खान ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है. कैफ ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में यह सफलता प्राप्त की. बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्मिता कुमारी ने कैफ को बधाई देते हुए कहा कि बिहार सरकार मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत नौकरी भी देगी. इस उपलब्धि पर बिहार के पूर्व उप मुख्य मंत्री सह बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद, ओपी सिंह पप्पू, चेयरमैन राजीव कुमार सिंह, सरोज कुमार झा, अमित कुमार, संजय साहनी राहुल कुमार ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










