बिहार में पूर्व मुखिया ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे पास सब कुछ...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jul 2025 12:33 PM
(सांकेतिक)
Bihar Double Murder: बिहार के बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना में पूर्व मुखिया ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. जमीन गंवाने, बीमारी और कर्ज के बोझ ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने यह भयावह कदम उठा लिया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
Bihar Double Murder: बिहार के बेतिया जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित महुअवा डीह टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. इलाके के पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव (65) ने पहले अपनी पत्नी आशा देवी (60) को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रात के अंधेरे में हुई, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस को मिली देरी से सूचना, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी पुलिस को काफी देर से मिली. जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था. पुलिस का कहना है कि इस जल्दबाजी से कई अहम साक्ष्य नष्ट हो गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है. पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
सुसाइड नोट और देसी कट्टे मिले
बुधवार देर शाम जब पुलिस ने मृतक के घर की तलाशी ली, तो दो देसी कट्टे और एक हाथ से लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ. नोट में लिखा था, “मेरे पास सब कुछ था, लेकिन अब न जमीन बची, न शरीर में ताकत. कैंसर ने सब कुछ निगल लिया. इलाज में सब कुछ चला गया, अब और नहीं सह सकता.” पुलिस ने नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि हस्तलिपि और घटनास्थल की पुष्टि की जा सके.
गंडक नदी की कटाव और बीमारी बनी वजह
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अरविंद श्रीवास्तव कभी इलाके के सबसे समृद्ध किसानों में गिने जाते थे. उनके पास लगभग 350 बीघा उपजाऊ जमीन थी. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गंडक नदी के कटाव ने उनकी पूरी जमीन निगल ली. इस झटके से वह कभी उबर नहीं सके. इसी दौरान उन्हें कैंसर हो गया, जिसका इलाज करवाने में उनकी बची-खुची संपत्ति भी बिक गई और उन पर कर्ज चढ़ गया.
मानसिक तनाव की पराकाष्ठा थी यह घटना
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से अरविंद बाबू काफी शांत और गुमसुम रहने लगे थे. लोगों से बातचीत करना बंद कर दिया था. उन्हें अक्सर अकेले बैठे देखा जाता था. गांव वालों का मानना है कि यह घटना मानसिक तनाव और बेबसी की चरम परिणति है.
पुलिस की जांच जारी, हत्या की आशंका से इनकार नहीं
एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने कहा, “मामले की गहनता से जांच हो रही है. जल्दबाजी में किया गया अंतिम संस्कार संदेहास्पद है. हम आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहे हैं.” यह घटना न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के उन कमजोर पहलुओं को उजागर करती है जहां आर्थिक और मानसिक संकट किसी को भी हताशा की उस गहराई तक ले जा सकता है, जहां जीवन से विश्वास उठ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










