JEE Advanced 2026 में गयाजी के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

परिवार के साथ शुभम की फाइल फोटो.
Patna News: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर इतिहास रच दिया है. शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. आईआईटी रुड़की द्वारा जारी परिणाम के बाद शुभम के परिवार और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है.
गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
JEE Advanced 2026 Result आईआईटी रुड़की द्वारा जारी के नतीजों में गया के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में टॉप किया है. दिल्ली जोन के उम्मीदवार शुभम कुमार ने 330 अंक हासिल कर कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान प्राप्त किया. शुभम मूल रूप से गया शहर के नादरागंज (ब्राह्मणी घाट) के रहने वाले हैं. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद गया जिला एक बार फिर पूरे देश में सुर्खियों में आ गया है.
परीक्षा परिणाम के अनुसार, आईआईटी दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर ने 329 अंक प्राप्त कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन बत्रा 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, दिल्ली जोन की ही आरोही पांडे इस परीक्षा में शीर्ष महिला उम्मीदवार रहीं, जिन्होंने 280 अंक प्राप्त कर महिला अभ्यर्थियों में पहला स्थान हासिल किया.
हार्डवेयर दुकानदार के बेटे हैं शुभम
शुभम कुमार वर्तमान में कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. वे गया के ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल के छात्र रहे हैं. विद्यालय के निदेशक भीमराज ने बताया कि शुभम की मेहनत और लगन को देखते हुए उनकी सफलता का अनुमान पहले से था. शुभम के पिता शिव कुमार रमना रोड में हार्डवेयर की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. उनकी बहन भी आईआईटी पटना की छात्रा हैं.
सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने पर शुभम कुमार को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शुभम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनकी यह ऐतिहासिक सफलता पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है और इससे राज्य के विद्यार्थियों को नए लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी.

1.79 लाख अभ्यर्थियों में से 56,880 सफल
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 17 मई को पेपर-1 और पेपर-2 के रूप में किया गया था. परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. सफल होने वालों में 10,107 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. अब इन सफल अभ्यर्थियों के लिए 2 जून से JoSAA (जोसा) काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके माध्यम से देश के 127 प्रतिष्ठित संस्थानों की 62,853 सीटों पर दाखिला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










