बेगूसराय सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम 'दिनकर सेतु' रखने की मांग तेज, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा गया पत्र

Author Bipin kumar raj|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम 'दिनकर सेतु

सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम 'दिनकर सेतु

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली सिमरिया में सिक्स लेन पुल का नाम 'दिनकर सेतु' रखने की मांग फिर से जोर पकड़ रही है. सिमरिया के ग्रामीणों और दिनकर स्मृति विकास समिति ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मांग को पूरा करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Simaria Six Lane Bridge Dinkar Setu Demand : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली सिमरिया में सिक्स लेन पुल का नाम 'दिनकर सेतु' रखने और सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. इस संबंध में सिमरिया गांववासियों और राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मांग पूरी करने का आग्रह किया है.

Begusarai News : प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं को भेजा गया ज्ञापन

राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार तथा जिलाधिकारी बेगूसराय को भी पत्र भेजा गया है.

'दिनकर सेतु' नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम 'दिनकर सेतु' रखा जाए और सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की आदमकद प्रतिमा जल्द स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें.

राष्ट्रकवि के सम्मान से जुड़ेगी नई पहचान

प्रदीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक चेतना के प्रखर कवि थे. उन्होंने साहित्य के माध्यम से देश को नई दिशा दी. ऐसे में उनकी जन्मभूमि पर स्थित महत्वपूर्ण पुल और गोलंबर को उनके नाम से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Also Read : सम्राट सरकार ने बिहार के 4 शहरों को दी 829 करोड़ की सौगात, हजारों लोगों की परेशानी होगी खत्म



विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन