बांकीपुर उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में, 30 जुलाई को वोटिंग, CRPF होगी तैनात

पटना डीएम कुंदन कुमार
Bankipur By Election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. मैदान में अब कुल 25 प्रत्याशी बचे हैं, जिनके लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी. चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए एसएसपी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. बीमार चुनाव कर्मियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है.
Bankipur By Election: पटना डीएम कुंदन कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बताया कि प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मैदान में कुल 25 उम्मीदवार बचे हैं. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा. इसके बाद मतों की गिनती यानी चुनावी नतीजों का ऐलान 3 अगस्त को किया जाएगा. प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की सख्त चेतावनी
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर विशेष चेकपोस्ट बनाए गए हैं. इन चेकपोस्टों पर लगातार की जा रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, कैश, शराब और ड्रग्स ज़ब्त किए हैं. एसएसपी ने बताया कि आने वाले कुछ ही दिनों में सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी.
वोटरों को डराने-धमकाने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
एसएसपी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस उन तत्वों पर भी पैनी नजर रख रही है जो मतदाताओं को किसी भी प्रकार का लालच देकर, मुफ्त की चीजें बांटकर या फिर डरा-धमकाकर प्रभावित करने की कोशिश करेंगे. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीमार चुनाव कर्मियों की छुट्टी के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन
पटना समाहरणालय (कार्मिक कोषांग) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए नियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारी जो किसी गंभीर बीमारी, रोग या दिव्यांगता के कारण चुनावी ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, उनके लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. इस बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही कर्मियों को चुनाव कार्य से मुक्ति दी जाएगी.
संबंधित बीमार अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने साक्ष्यों एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ 19 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच पटना के गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में चिकित्सा जांच दल के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा. निर्धारित तिथि के बाद बीमारी या दिव्यांगता के आधार पर चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए छुट्टी का नया नियम, जरा सी लापरवाही पर कटेगी सैलरी, अब कैसे मिलेगा अवकाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










