पटना PMCH में महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू, कमेटी की बैठक जारी

Updated:
विज्ञापन

PMCH

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: PMCH में महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने काम शुरू कर दिया है और बैठक लगातार जारी है. इस मामले में जल्द ही पीड़िता और आरोपी डॉक्टर दोनों से पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

विज्ञापन

Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट)
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा और धमकी देने के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी ने सोमवार से औपचारिक रूप से कार्यवाही शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जांच कमेटी की बैठक शुरू

जांच कमेटी की बैठक स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता सिन्हा की अध्यक्षता में शुरू हुई. कमेटी का गठन रविवार को किया गया था और अब पूरे मामले की बिंदुवार जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

पीड़िता और आरोपी दोनों से होगी पूछताछ

जानकारी के अनुसार, जांच समिति जल्द ही पीड़ित महिला चिकित्सक डॉ. विनिता चौधरी और आरोपी सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सरफराज अहमद दोनों से पूछताछ करेगी. इसके अलावा अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.

गर्दन पर हाथ रखकर धक्का देने का आरोप

महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि 29 मई को उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जातिसूचक टिप्पणी की गई और गर्दन पर हाथ रखकर धक्का भी दिया गया. साथ ही धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है.

महिला आयोग और SC-ST आयोग में भी शिकायत

पीड़िता ने यह मामला पीएमसीएच प्रिंसिपल, अधीक्षक के साथ-साथ बिहार राज्य महिला आयोग और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग तक पहुंचाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अब आधिकारिक जांच शुरू हो गई है.

महिला आयोग की टीम करेगी निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य महिला आयोग की टीम मंगलवार को पीएमसीएच पहुंचकर स्थल निरीक्षण करेगी और संबंधित पक्षों से पूछताछ भी करेगी. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

ALSO READ: CBSE री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब तक नहीं खुला, छात्रों की बढ़ी चिंता, जल्द शुरू होने की संभावना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन