CBSE री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब तक नहीं खुला, छात्रों की बढ़ी चिंता, जल्द शुरू होने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: CBSE द्वारा 12वीं के लिए री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब तक शुरू नहीं किया गया है, जिससे छात्रों में चिंता बढ़ गई है और वे लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से संकेत दिए गए हैं कि यह सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी, जिससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर मिल सकेगा.

विज्ञापन

Patna News: (अंबर की रिपोर्ट)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र इस समय री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन निर्धारित तारीख के बावजूद पोर्टल अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में फिर हुई देरी

जानकारी के अनुसार, री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पहले 29 मई से शुरू होनी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1 जून कर दिया गया था. हालांकि, सोमवार सुबह से ही छात्र पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी.

वेबसाइट पर दिख रहा ‘मेंटेनेंस’ मैसेज

CBSE की वेबसाइट पर अभी “Under Maintenance” का संदेश दिख रहा है. साथ ही यह सूचना दी गई है कि री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी.

ग्लिच-फ्री सिस्टम के कारण हुई देरी

बोर्ड की ओर से पहले ही संकेत दिया गया था कि वह एक आसान और तकनीकी रूप से मजबूत (ग्लिच-फ्री) सिस्टम तैयार करना चाहता है, जिसके कारण प्रक्रिया में देरी हुई है.

छात्रों की चिंता बढ़ी, बेहतर कॉलेज एडमिशन पर नजर

पोर्टल न खुलने से छात्रों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों को उम्मीद है कि री-इवैल्यूएशन के बाद उनके अंकों में सुधार हो सकता है, जिससे उन्हें बेहतर कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा.

ALSO READ:पटना IGNOU ने बढ़ाई प्रोजेक्ट जमा करने की डेडलाइन, छात्रों को बड़ी राहत, अब 15 जून 2026 तक कर सकेंगे सबमिशन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन