पटना में फेमस डॉक्टर की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव, मां बोली- बेटी बहादुर थी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jul 2025 7:57 AM
डॉक्टर अभिजीत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ
Patna Crime: पटना के किदवईपुरी में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. शव फ्लैट में पंखे से लटका मिला. परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है. घटना के बाद पति और ससुराल वाले फरार हैं, जबकि पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी है.
Patna Crime: पटना के पॉश इलाके किदवईपुरी में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया (36) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सृष्टि का शव श्रीकृष्ण नगर स्थित उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.
आत्महत्या या हत्या?
घटना की जानकारी मिलते ही सृष्टि के मायके वाले पटना पहुंचे और पूरे मामले को हत्या करार दिया. सृष्टि की मां का कहना है कि उनकी बेटी बहादुर थी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे मारकर फांसी से लटका दिया गया है. वहीं, सृष्टि की बहन ने भी बड़ा आरोप लगाया है कि उसके जीजा के कई महिलाओं से संबंध थे और मौत से पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था.
इलाज के बहाने अस्पताल ले गए, मौत के बाद मचा बवाल
बताया गया कि सृष्टि की तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें उदयन अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इसी दौरान पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया.
पति, सास और देवर फरार, पुलिस को नहीं मिला सुराग
घटना के बाद से ही डॉ. अभिजीत सिन्हा, उनकी मां डॉ. नीलम सिन्हा और भाई घर से फरार हैं. पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
FSL और पुलिस की टीम कर रही जांच, रिपोर्ट का इंतजार
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच में FSL की टीम को लगाया गया है. डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा.
2012 में हुई थी शादी, तीन छोटे बच्चे हैं
सृष्टि श्रेया की शादी 2012 में डॉक्टर अभिजीत सिन्हा से हुई थी. वह मूल रूप से नवादा की रहने वाली थीं और पटना के श्रीकृष्ण नगर में अपने पति, सास और तीन बच्चों के साथ रहती थीं. डॉक्टर अभिजीत इस समय बेगूसराय के नेशनल हॉस्पिटल में पदस्थापित हैं. फिलहाल पुलिस ने मायके वालों के बयान को दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
Also Read: शादी के 10 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, एक लाख कैश और जेवरात लेकर ससुराल से भागी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










