ePaper

Bihar News: शादी के 10 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, एक लाख कैश और जेवरात लेकर ससुराल से भागी

Updated at : 03 Jul 2025 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
betiya news| 10 days after marriage, the bride ran away with her lover taking the jewellery

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बेतिया में शादी के सिर्फ 10 दिन बाद एक नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला अपने साथ एक लाख रुपये नकद और शादी में मिले गहने भी ले गई. पीड़ित पति ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, साथ ही ससुराल से एक लाख रुपये नकद और कई कीमती जेवरात भी लेकर चली गई. इस घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है. पीड़ित पति टेंट हाउस का कारोबार करता है. उसने श्रीनगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसकी शादी नौतन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से 14 जून 2025 को हुई थी.

काम से लौटे तो पत्नी गायब

पति ने बताया कि 24 जून की रात वह टेंट हाउस का काम निपटाकर जब घर लौटा तो उसकी पत्नी गायब थी. उसके माता-पिता घर में मौजूद थे और सभी ने रात का खाना खाकर विश्राम किया था. पत्नी के अचानक लापता होने के बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जब ससुराल पक्ष को जानकारी दी गई, तो उन्होंने भी तलाश शुरू की. तब जाकर पता चला कि महिला अपने गांव के ही युवक सरफराज आलम के साथ फरार हो गई है.

कैश और गहनों की भी कर ली सफाई

घटना के बाद जब घर में जांच की गई, तो पता चला कि विवाह के दौरान दिए गए कीमती गहने भी गायब हैं. पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी नथिया, मांगटीका, तवख, हाथशंकर, पायल, मंगलसूत्र लॉकेट समेत करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई है.

पुलिस कर रही सर्विलांस से जांच

श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से की जा रही है. आरोपितों के मोबाइल लोकेशन को सर्विलांस पर रखा गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: तेजस्वी ने क्यों ठुकराया ओवैसी का साथ? ‘BJP एजेंट’ वाला मामला नहीं, बल्कि ये है असली वजह

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन