सुबह के नखरे हो जाएंगे छूमंतर, एक बार खिलाया तो बच्चे रोज करेंगे इसी नाश्ते की डिमांड

Updated:
विज्ञापन
Aloo Cheese Sandwich

आलू चीज सैंडविच Ai image

Aloo Cheese Sandwich: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता बनाकर थक चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो कम मेहनत में सबका दिल जीत ले, तो यह रेसिपी आपके लिए है. स्वाद और टेक्सचर का शानदार कॉम्बिनेशन इस डिश को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट बना सकता है.

विज्ञापन

Aloo Cheese Sandwich: अक्सर सुबह के समय ऐसा होता है कि बच्चे पूछते हैं, “आज ब्रेकफास्ट में क्या बना है मम्मी?”. जब यह सवाल उठता है तो समझ में नहीं आता कि इतने कम समय में अब क्या बनाया जाए कि बच्चे इसे खाकर खुश हो जाएं. अगर आप भी खुद को हर दिन इसी हालात में पाते हैं तो आपकी यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको आलू चीज सैंडविच की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं. जब आप इस डिश को घर पर बनाते हैं तो बच्चों को इसका स्वाद इतना ज्यादा पसंद आता है कि वे अपने प्लेट को मिनटों में ही खाली कर देते हैं और आपसे एक और सैंडविच की डिमांड करने लग जाते हैं. ये सैंडविच बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं और अंदर से उतने ही चीजी भी होते हैं. अगर आप सुबह के समय हड़बड़ी में रहती हैं तो भी आपको एक बार इसे ट्राई करके जरूर देखना चाहिए. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

आलू चीज सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • बटर या घी आवश्यकतानुसार

स्टफिंग तैयार करने का तरीका

सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्वादिष्ट मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर दोबारा मिक्स करें. आपकी सैंडविच की स्टफिंग तैयार है.

आलू चीज सैंडविच बनाने का तरीका

  • आलू चीज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर हल्का सा बटर लगाएं.
  • इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस पर आलू और चीज वाला मिश्रण बराबर मात्रा में फैलाएं.
  • इसके बाद ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर इसे हल्का सा दबाएं.
  • इसी तरह एक-एक करके बाकी सभी सैंडविच भी तैयार कर लें.
  • इसके बाद सैंडविच मेकर या तवा को गर्म करें.
  • अब इस तवे पर थोड़ा बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • जब सैंडविच अच्छी तरह टोस्ट हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें.
  • गर्मागर्म आलू चीज सैंडविच को टोमैटो सॉस, हरी चटनी या मायोनीज के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो इसके साथ एक कप चाय, कॉफी या ताजा जूस भी परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola