बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 28 May 2026 3:17 PM

विज्ञापन

वाटरमेलन आइस कैंडी AI image

Watermelon Ice Candy: गर्मियों में बच्चों को हेल्दी और टेस्टी चीजें खिलाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. ऐसे में घर पर बनी वाटरमेलन आइस कैंडी आपके काफी काम आ सकती है. यह बच्चों को ठंडक पहुंचाने के साथ उनके शरीर को तरोताजा रखने में भी मदद करती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है.

विज्ञापन

Watermelon Ice Candy: गर्मियों की तेज धूप और चिपचिपाहट के बीच जब बच्चे कुछ ठंडा और टेस्टी खाने की डिमांड करते हैं, तो अक्सर पैरेंट्स को यह समझ ही नहीं आता है कि उन्हें दिया क्या जाए. ऐसे हालात में पैरेंट्स या तो अपने बच्चे को बाजार से लाकर आइस क्रीम खिलाते हैं या फिर उनके लिए एक बड़ी सी कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीद ले आते हैं. ये चीजें भले ही खाने-पीने में कितनी ही टेस्टी और मजेदार लगें, लेकिन इनमें मौजूद शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स बच्चों की सेहत पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं. अगर आप अपने बच्चे की सेहत को बिगड़ने से बचाकर रखना चाहते हैं तो इस समय आपको उनके लिए वाटरमेलन आइस कैंडी तैयार करना चाहिए. ये सिर्फ टेस्टी नहीं होती है, ये काफी ज्यादा हेल्दी भी होती है. तरबूज से बनी ये कैंडी बच्चों के शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो बच्चों को इसका फ्रेश और जूसी स्वाद काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी.

वाटरमेलन आइस कैंडी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 3 कप तरबूज के टुकड़े
  • 2 बड़े चम्मच शहद या चीनी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा काला नमक
  • 5 से 6 पुदीने की पत्तियां
  • आइस कैंडी मोल्ड्स या छोटे ग्लास
  • आइसक्रीम स्टिक

वाटरमेलन आइस कैंडी बनाने की आसान रेसिपी

  • वाटरमेलन आइस कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश और मीठा तरबूज लें. इसके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कोशिश करें कि तरबूज ज्यादा लाल और जूसी हो, क्योंकि इससे आइस कैंडी का स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा. अगर तरबूज पहले से फ्रिज में ठंडा रखा हो, तो कैंडी और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग लगेगी.
  • अब एक मिक्सर जार में तरबूज के टुकड़े डालें और फिर इसमें शहद या चीनी, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक डालें. आप अगर चाहें तो कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं, इससे कैंडी में ठंडक और फ्रेशनेस बढ़ जाती है. अब इन सभी चीजों को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि स्मूद और जूसी मिश्रण तैयार हो जाए.
  • अगर आप चाहते हैं कि आइस कैंडी बिल्कुल स्मूद बने, तो तैयार जूस को छलनी से छान लें. इससे तरबूज के रेशे अलग हो जाएंगे और कैंडी का टेक्सचर सॉफ्ट बनेगा. हालांकि, अगर बच्चों को थोड़ा पल्प पसंद हो, तो इसे बिना छाने भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • अब इस तैयार मिश्रण को आइस कैंडी मोल्ड्स या छोटे ग्लास में धीरे-धीरे भरें और ऊपर थोड़ा सा खाली स्थान जरूर छोड़ें, क्योंकि जमने के दौरान मिश्रण थोड़ा फैल सकता है. इसके बाद आइसक्रीम स्टिक लगाकर मोल्ड्स को फ्रीजर में रख दें.
  • आइस कैंडी को कम से कम 5 से 6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में जमने दें. जब कैंडी पूरी तरह तैयार हो जाए, तो मोल्ड को 10 से 15 सेकंड के लिए हल्के गुनगुने पानी में डुबोएं. इससे कैंडी आसानी से बाहर निकल आएगी.
  • अब तैयार वाटरमेलन आइस कैंडी बच्चों को सर्व करें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या पुदीने की पत्तियां डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola