Motorola ने भी बढ़ा दिए स्मार्टफोन्स के दाम, G सीरीज से Edge 70 तक हुए महंगे

महंगे हो गए मोटोरोला के स्मार्टफोन्स
Motorola ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. Moto G37 Power से लेकर Edge 70 सीरीज तक के मॉडल अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं. कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में 9 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.
अगर आप Motorola का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है. कंपनी ने भारत में अपने कई बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इनमें Moto G सीरीज से लेकर Edge 70 सीरीज तक के स्मार्टफोन शामिल हैं. कुछ मॉडल्स की कीमत में 9 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है. बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती कंपोनेंट लागत की वजह से कंपनियां कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं. Motorola इससे पहले भी अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव कर चुकी है. ऐसे में नया फोन खरीदने से पहले Motorola की नई कीमतों पर नजर डालना जरूरी है.
Moto G37 Power हुआ सबसे ज्यादा महंगा
कीमत बढ़ने वाले स्मार्टफोन्स में Moto G37 Power सबसे ज्यादा चर्चा में है. हाल ही में लॉन्च हुए इस मॉडल के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है. वहीं 8GB + 128GB मॉडल अब 18,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में मिलेगा. नई कीमत कंपनी के ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है.
Moto G सीरीज के दूसरे मॉडल्स भी हुए महंगे
Moto G37 की कीमत भी अब काफी बढ़ गई है. इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा Moto G67 Power और Moto G57 Power जैसे मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. Moto G67 Power के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 27,999 रुपये तक पहुंच गई है.
Edge 70 सीरीज की कीमतों में भी इजाफा
Motorola की प्रीमियम Edge 70 सीरीज भी इस प्राइस हाइक से बच नहीं पाई है. ऐसे में अब-
Edge 70 Fusion की नई कीमतें
- 8GB + 128GB : 30,999 रुपये
- 8GB + 256GB : 32,999 रुपये
- 12GB + 256GB : 34,999 रुपये
Edge 70 Pro की नई कीमतें
- 8GB + 256GB : 39,999 रुपये
- 12GB + 256GB : 42,999 रुपये
Edge 60 Fusion की कीमत भी बढ़ी
पुराना Edge 60 Fusion भी अब पहले से महंगा हो गया है. इस मॉडल के तीनों वेरिएंट्स में भी करीब 2000 से 3000 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स, मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










