21 जून को पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक, नीतीश के नेतृत्व पर लगेगी मुहर, देखिए पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

संजय झा और नीतीश कुमार

JDU Meeting: पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक होने जा रही है. कर्पूरी सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के नेता शामिल होंगे. बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औपचारिक मुहर लगेगी.

विज्ञापन

JDU Meeting: जनता दल यूनाइटेड 21 जून को पटना में अपनी अहम संगठनात्मक बैठक करने जा रही है. यह बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित होगी. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के बड़े नेता एक मंच पर जुटेंगे. बैठक को संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसमें पार्टी के भविष्य की रणनीति, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में क्या-क्या होगा

जदयू द्वारा जारी ऑफिसियल लेटर में बताया गया है कि इस बैठक का सबसे बड़ा उद्देश्य जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के चुनाव पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाना है. इसके साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, नए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति बनाने पर भी विचार किया जाएगा.

21 जून को होने वाली मीटिंग का ब्यौरा

21 जून को कब क्या होगा

बैठक के दौरान अलग-अलग स्तर पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे. सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक वर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी. इसके बाद सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी.

सुबह 11:45 बजे से बिहार की नव-निर्वाचित राज्य परिषद की बैठक होगी. इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. दिन का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम खुला अधिवेशन होगा, जो शाम 4 बजे से 5 बजे तक चलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पार्टी क्या फोकस क्या है

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला स्तर के प्रमुख नेता, राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य मौजूद रहेंगे. जेडीयू नेतृत्व का फोकस संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत बनाने पर रहेगा.

बैठक में सात निश्चय-3 योजना को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा विकसित बिहार के लक्ष्य, सुशासन के एजेंडे और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से बात किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों का 5 जून के बाद फ्रीज होगा डाटा, इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 54 जानकारी भरना हुआ अनिवार्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन