बिहार के शिक्षकों का 5 जून के बाद फ्रीज होगा डाटा, इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर 54 जानकारी भरना हुआ अनिवार्य

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 May 2026 7:14 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Teacher E-Shikshakosh: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्देश जारी किया है. इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने का अंतिम मौका दिया गया है. सभी शिक्षकों को 5 जून तक अपनी पूरी जानकारी अपडेट करनी होगी. तय समय के बाद प्रोफाइल की जानकारी फ्रीज कर दी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher E-Shikshakosh: बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करने का शिक्षा विभाग ने अंतिम मौका दिया है. सभी शिक्षकों को पांच जून तक प्रोफाइल के सभी 54 अनिवार्य फील्ड को अपडेट करना होगा. निर्धारित समय के बाद उपलब्ध जानकारी को फ्रीज कर दिया जायेगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है. विभाग की समीक्षा में पाया गया है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अब तक अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है या उनके प्रोफाइल में कई जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं हैं.

48 घंटे के अंदर अपनी जानकारी जांचकर सबमिट करनी होगी

विभाग के अनुसार शिक्षक प्रोफाइल में कुल 54 अनिवार्य फील्ड हैं. इनमें पांच प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं पंजीकरण से संबंधित सूचना, पदस्थापन विवरण, व्यक्तिगत सूचना, स्थायी पता और वर्तमान पता. इन सभी जानकारियों का सही तरीके से दर्ज होना आवश्यक है. जिन शिक्षकों के पंजीकरण या व्यक्तिगत सूचना में गलती है, वे संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को आवेदन देंगे. सत्यापन के बाद सुधार किया जायेगा. सुधार के 48 घंटे के अंदर शिक्षक को अपनी जानकारी जांचकर सबमिट करनी होगी, जिसके बाद विवरण फ्रीज हो जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वर्तमान पता में बदलाव की सुविधा भी शिक्षकों को दी गयी

विभाग ने बताया है कि करीब 75 प्रतिशत शिक्षकों के प्रोफाइल में स्थायी पता पहले से मौजूद है. शिक्षक अपने लॉगिन आइडी से स्थायी और वर्तमान पता देख व अपडेट कर सकेंगे. आवश्यकतानुसार जिला, प्रखंड, पंचायत, डाकघर, पिन कोड, गांव और वार्ड संख्या जैसी जानकारी भरनी होगी और आवासीय प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा.

वर्तमान पता में बदलाव की सुविधा भी शिक्षकों को दी गयी है. यदि स्थायी और वर्तमान पता समान है तो शिक्षक चेक बॉक्स पर टिक कर जानकारी अपडेट कर सकेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन शिक्षक मॉड्यूल के माध्यम से प्रोफाइल अपडेट की स्थिति की समीक्षा करें. जिन शिक्षकों के विवरण में कमी मिले, उनसे संपर्क कर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कराया जाये. विभाग ने सभी जिलों को पांच जून तक यह कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सीतामढ़ी सिर्फ 5 घंटे, 6155 करोड़ की लागत से 2027 तक तैयार होगा राम-जानकी मार्ग

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन