रोहित के मुद्दे पर झूठ की खेती कर रहा है केंद्र: नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2016 4:35 PM
पटना : दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की मां की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर रोहित की खुदकुशी को लेकर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाए जाने की पृष्ठभूमि में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि केंद्र समाज को बांटने के लिए झूठ की खेती कर रहा है. […]
पटना : दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की मां की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर रोहित की खुदकुशी को लेकर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाए जाने की पृष्ठभूमि में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि केंद्र समाज को बांटने के लिए झूठ की खेती कर रहा है.
नीतीश ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि रोहित वेमुला की मां राधिका ने कहा है कि स्मृति ईरानी ने उनके बेटे की आत्महत्या को लेकर संसद में चर्चा का जवाब देते हुए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र झूठ की खेती करता है और वे समाज को बांटने के लिए अफवाह फैलाने का काम करता है. वह राधिका की ओर से दिये गये बयान से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। रोहित की मां ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी ने संसद के भीतर सरासर झूठ बोला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










