बनगांव-सियालदह रूट पर लोकल ट्रेन में आग से यात्रियों में हड़कंप, ट्रेन सेवा बाधित

Updated:
विज्ञापन

लोकल ट्रेन की बोगी के नीचे से निकलता धुआं और ट्रेन का अलार्म.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Train Fire Bongaon Sealdah Local: उत्तर 24 परगना के संहति स्टेशन पर बनगांव-सियालदह लोकल ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया. तीसरे डिब्बे से धुआं निकलता देख यात्री ट्रेन से कूदने लगे. रेलवे ने ओवरहेड वायर की सप्लाई काटी. देखें पूरी वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट.

विज्ञापन
विज्ञापन

Train Fire News: पश्चिम बंगाल के बनगांव-सियालदह रूट पर एक लोकल ट्रेन में शनिवार को आग लग गयी. ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना उत्तर 24 परगना जिले के संहति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के घुसते ही हुई.

प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ट्रेन के डिब्बे में दिखा धुआं

यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेन के तीसरे डिब्बे से अचानक धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही संहति स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोगों ने देखा कि एक कोच से धुआं उठ रहा है. देखते ही देखते आग की लपटें भी उठने लगीं.

Train Fire: ओवरहेड वायर की सप्लाई बंद की गयी

इसके बाद तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया. कुछ देर के लिए ओवरहेड वायर की सप्लाई भी बंद कर दी गयी, ताकि कोई दुर्घटना न हो. तुरंत रेलवे के संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में आग लगी. लेकिन रेलवे अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेंगे. इस घटना से कुछ देर के लिए सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई.

इसे भी पढ़ें

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत! जून में 77 ट्रेनें कैंसिल, दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसे VIP ट्रेनों के रूट बदले, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, मथुरापुर में मेगा ब्लॉक से हावड़ा-पटना मेन लाइन प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

हावड़ा से हुगली तक चली थी पहली ट्रेन, खामोश शुरुआत से स्वर्णिम अध्याय तक का ऐसा रहा पूर्वी भारत में रेलवे का सफर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! हावड़ा-पटना वंदे भारत को मिला नया स्टॉपेज, जानें अब कहां-कहां रुकेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola