पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, 6 अक्टूबर को है उपचुनाव

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान (Photo: ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद चुनावी माहौल और गरमा गया है.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोलकाता में कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है. कांग्रेस का कहना है कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन्हें समर्थन देने के कुछ ही घंटे बाद हुई. पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस ने दावा किया कि मिलन प्रधान को 2007 में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुए प्रदर्शन के संबंध में गिरफ्तार किया गया है.


ये भी पढ़ें: TMC Symbol Freeze : ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को भेजे ये तीन नाम और नए चुनाव चिन्ह, देखें पूरी सूची

ममता ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (18 सितंबर) को घोषणा की कि नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी. उन्होंने यह घोषणा उनके खेमे की उम्मीदवार के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव से हटने के कुछ घंटों बाद की. ममता ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि यह कदम ‘मनमाना’ है.

ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश भर में विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी ने न केवल बंगाल में बल्कि अन्य राज्यों में भी चुनावों में धांधली की है और अब विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है."

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा. दोनों सीटों पर मतदान के बाद 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.

तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस को दिया था ये प्रस्ताव

कांग्रेस की बंगाल इकाई ने मंगलवार, 15 सितंबर को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में उसके केंद्रीय नेताओं से संपर्क किया था. कांग्रेस के मुताबिक, छह अक्टूबर के नंदीग्राम उपचुनाव में सीट छोड़ने का प्रस्ताव दिया गया था. हालांकि, तृणमूल ने कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola