पातेपुर में दो नए चेहरे चुने गए, एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विक्ट्री साइन दिखाते विजेता
Hajipur News : चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों में खुशी, प्रशासन ने दिलाई शपथ
Hajipur News (गोपाल कुमार) : प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पातेपुर नगर पंचायत के स्थाई सशक्त समिति का चुनाव संपन्न हो गया. समिति के तीन सदस्यों में दो नए चेहरे पर लोगों ने भरोसा जताया वही एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. पातेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भवन संख्या तीन में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सुबह 8 बजे 10 बजे तक नामांकन के लिए समय निर्धारित किया गया था. जिसमें दो वार्ड से सदस्य पदों के लिये दो दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. वही एक वार्ड संख्या 10 से तलनख सिद्दका निर्विरोध निर्वाचित हुई.
दो सीटों पर नए सदस्यों को मिला जनसमर्थन
पातेपुर निकाय स्थाई सशक्त समिति के चुनाव में दो नए सदस्यों पर लोगों ने भरोसा जताया. प्रत्याशी उत्कर्ष कुमार को तीन मतों से पराजित कर जयलाल पासवान विजयी हुए वही अनिता देवी को तीन मतों से हराकर शंकर प्रसाद सिंग जीत हासिल की. तलनख सिद्दका के विरुद्ध एक भी सदस्यों ने नामांकन दाखिल नहीं किया.जिससे वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई.
भारी पुलिस बल की रही मौजूदगी
नगर निकाय स्थाई सशक्त समिति के चुनाव के दौरान महुआ डीसीएलआर खुशबू पटेल, बीडीओ डॉ दीपक कुमार, सीओ प्रभात कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीप शिखा, पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था.
विजेताओं को मिला जीत का प्रमाण पत्र
चुनाव संपन्न होने के उपरांत डीसीएलआर खुशबू पटेल के मौजूदगी में मत पत्रो की गिनती की गई. मतगणना के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में डीसीएलआर ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंप दिया. जिसके बाद सदस्यों को शपथ दिलाई गई. चुनाव संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पत्रो को जिला भेज दिया गया.
Also Read : गोपालगंज: कटेया नगर पंचायत में तीनों सदस्य पदों पर निर्विरोध चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










