ePaper

महागंठबंधन के साथ मिल कर बिहार में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: राहुल

Updated at : 11 Aug 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
महागंठबंधन के साथ मिल कर बिहार में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: राहुल

पटना: बिहार में होनेवाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस महागंठबंधन के साथ लड़ेगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ डेढ़ घंटे चली बैठक में पार्टी नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया. चुनाव में सीट […]

विज्ञापन

पटना: बिहार में होनेवाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस महागंठबंधन के साथ लड़ेगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ डेढ़ घंटे चली बैठक में पार्टी नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया. चुनाव में सीट को लेकर सम्मानजनक समझौता होने पर सहमति बनी. महागंठबंधन के तहत कांग्रेस 40 से 50 सीट पर चुनाव लड़ने पर इच्छा व्यक्त की है.

इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से विमर्श होगा. सीट के मामले में प्रदेश नेताओं को बातचीत किये जाने की जिम्मेवारी मिल गयी है. प्रदेश के नेता महागंठबंधन के अन्य दूसरे दलों के नेताओं से बातचीत कर निर्णय लेंगे. प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं की बैठक पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सीपी जोशी के साथ हुई. इसमें पार्टी के नेताओं ने ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी. महासचिव सीपी जोशी ने सभी नेताओं से से बात कर उनके राय जाने.

बाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी, विधायक सदानंद सिंह, विधान पार्षद मदन मोहन झा, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, डॉ शकील अहमद, सांसद रंजीता रंजन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन