बिहार के उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल, साइबर थाने में FIR, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर अपशब्द कहने और धमकी देने का मामला सामने आया है. कॉलर ने पार्सल बुकिंग का झांसा देकर संपर्क किया और लगातार परेशान किया. इस संबंध में आप्त सचिव ने 5 जून को साइबर थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह मामला साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर अपशब्द कहने और धमकी देने का मामला सामने आया है. कॉल करने वाले ने पार्सल बुकिंग का झांसा देकर संपर्क साधा और बाद में लगातार परेशान करता रहा. जानकारी के अनुसार, कॉलर ने न सिर्फ गलत जानकारी दी बल्कि बार-बार फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

आप्त सचिव ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव वीरेंद्र कुमार ने 5 जून को साइबर थाने में मामला दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह मामला साइबर फ्रॉड और ठगी गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है, जो पार्सल बुकिंग के नाम पर लोगों को डराने और फंसाने की कोशिश करते हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे साइबर फ्रॉड के मामले

पुलिस का कहना है कि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां कॉल कर लोगों को झांसा देकर ठगी और धमकी दी गई है. फिलहाल पुलिस कॉलर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है.

Also Read: सिपाही भर्ती घोटाला: तीन से पांच लाख रुपये लेकर पास करवाते थे लिखित परीक्षा, मुंगेर व अरवल से 10 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन