मैट्रिक परीक्षा में 17 जिलों के 45 परीक्षार्थी नकल करते पकड़ाये

Updated at : 23 Feb 2019 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा में 17 जिलों के 45 परीक्षार्थी नकल करते पकड़ाये

पटना : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 22 फरवरी को दोनों पालियों में राज्य के सभी 1,418 परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का आयोजन किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि आज प्रथम पाली में 80 अंकों की सामाजिक विज्ञान विषय (इतिहास-भूगोल-नागरिक शास्त्र) की […]

विज्ञापन

पटना : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 22 फरवरी को दोनों पालियों में राज्य के सभी 1,418 परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का आयोजन किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि आज प्रथम पाली में 80 अंकों की सामाजिक विज्ञान विषय (इतिहास-भूगोल-नागरिक शास्त्र) की परीक्षा संपन्न हुई.

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के तीसरे दिन कल प्रथम पाली में 80 अंकों के विज्ञान विषय (भौतिकी-रसायन शास्त्र-जीव विज्ञान) की परीक्षा होगी. मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को 17 जिलों के 45 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये.

चार फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गये हैं. जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले में 3 और सहरसा जिले में 1 व्यक्ति को किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है. शेष जिलों में निष्कासन नहीं हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन