बिप्रसे के 11 पदाधिकारियों का तबादला, पटना के डीसीएलआर बने पंकज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 8:36 AM

विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है.इसमें भागलपुर के विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल को पटना जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (डीसीएलआर), औरंगाबाद के अपर समाहर्ता राम अनुग्रह नारायण सिंह को मुंगेर आयुक्त का सचिव, स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव सुधीर कुमार को औरंगाबाद का अपर समाहर्ता बनाया […]

विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है.इसमें भागलपुर के विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल को पटना जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (डीसीएलआर), औरंगाबाद के अपर समाहर्ता राम अनुग्रह नारायण सिंह को मुंगेर आयुक्त का सचिव, स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव सुधीर कुमार को औरंगाबाद का अपर समाहर्ता बनाया गया है.
वहीं छपरा के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. तारिक इकबाल को पूर्णिया का अपर समाहर्ता, अररिया अपर समाहर्ता शशि शेखर को मोतिहारी अपर समाहर्ता, अधिसूचित अपर समाहर्ता संजय कुमार को बीपीएससी में ओएसडी, सीवान के जिला आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार झा को नवादा सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग के ओएसडी रवीन्द्र कुमार को सारण का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कला-संस्कृति विभाग की उप सचिव मीना कुमारी को अररिया का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भोजपुर के पीरो अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी को भागलपुर का विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी तथा सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रणजीत कुमार को पूर्वी चंपारण में पकड़ी दयाल का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन