कुशवाहा के बयान पर मांझी ने कसा तंज, कहा- एनडीए को कर रहे है ब्लैकमेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2018 8:17 PM
पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नेकेंद्रीयमंत्री एवं रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर तंज कसा है. जीतन राम मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए को ब्लैकमेल कर रहे हैं. यह बस उनका व्यक्तिगत स्वार्थ है. मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को […]
पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नेकेंद्रीयमंत्री एवं रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर तंज कसा है. जीतन राम मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए को ब्लैकमेल कर रहे हैं. यह बस उनका व्यक्तिगत स्वार्थ है. मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को दो नाव की सवारी नहीं करनी चाहिए. दो नाव की सवारी करनेवाला सफल नहीं होता है.
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बार-बार उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर चुटकी लेते रहे हैं. रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि एनडीए में सीट के बंटवारे पर अभी बात चल रही है. कुछ फाइनल नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें…सीटों को लेकर बातचीत अभी जारी, BJP को अपनी इच्छा से अवगत कराया : उपेंद्र कुशवाहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










