साहेबगंज :: चूल्हे से निकली चिंगारी से आठ घरों में लगी आग

Updated at : 21 Apr 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
साहेबगंज :: चूल्हे से निकली चिंगारी से आठ घरों में लगी आग

माधोपुर हजारी में रविवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से आठ घरों में आग लग गयी़ इससे अफरातफरी मच गयी़ ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की

विज्ञापन

साहेबगंज. माधोपुर हजारी में रविवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से आठ घरों में आग लग गयी़ इससे अफरातफरी मच गयी़ ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे़ सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया. अगलगी में 1.10 लाख रुपये, आभूषण, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया. अग्निपीड़ितों में पच्चू बैठा, सुभाष बैठा, लक्ष्मण बैठा, वीरेंद्र बैठा, अर्जुन बैठा, मोतीलाल बैठा, दीपक बैठा व बबलू बैठा है. मुखिया बैद्यनाथ राय ने पीड़ितों से मिलकर सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन