Muzaffarpur Weather: आंधी, ओला और बारिश से राहत, 48 घंटे का अलर्ट जारी

मुजफ्फरपुर में तेज आंधी और बारिश
मुजफ्फरपुर में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदल गया है. तापमान गिरा और अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur weather update: जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिला दी. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. अहियापुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई.
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी 30 अप्रैल और 1 मई के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही ठनका गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है.
तापमान में आई गिरावट
तेज आंधी और बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है.
किसानों की बढ़ी चिंता
अहियापुर समेत कई इलाकों में गिरे ओलों ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है. फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
पेड़ों की डालियां गिरीं, बिजली प्रभावित
तेज हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गईं. इससे कुछ जगहों पर आवागमन और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.
इधर ग्रामीण ईलाकों में भी तेज आंधी, पानी व ओलावृष्टी से जनजीवन अस्त व्यस्त

मीनापुर व आसपास के क्षेत्रो मे मौसम ने यू टर्न लिया. तेज आंधी , पानी व ओलावृष्टी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. कई जगहो पर छप्पर व एस्वेस्टस उड़ गये. कई जगहो पर बिजली का पोल गिर पड़ा.कई स्थानो पर पेड़ के गिरने की भी सुचना है. आम व लीची को व्यापक नुकसान पहुंचा है. आम के पेड़ पर तैयार टीकोला जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ा. हरी सब्जियो के मचान भी गिर पड़े. तेज हवा के कारण मीनापुर मे बिजली आपूर्ति ठप है.
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
रिपोर्ट: ललितांशु और संतोष कुमार गुप्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










