निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में 18 वर्षीय मरीज की मौत से हड़कंप मच गया. परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन देने और इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur Hospital Ruckus: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा रोड नंबर तीन स्थित एक निजी हास्पिटल में सोमवार को एक 18 वर्षीय मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते पूरा अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मृतक युवक की पहचान गायघाट थाना इलाके के जाता-काटा गांव निवासी विशाल कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनरेटर के हैंडल से लगी थी चोट, रात में बिगड़ी थी तबीयत

परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व विशाल को जनरेटर का हैंडल स्टार्ट करने के दौरान सीने में तेज चोट लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) में भर्ती कराया गया था. वहां प्राथमिक उपचार के बाद वह पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आया था. लेकिन रविवार की रात अचानक उसे दोबारा पेट और सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. हालत बिगड़ती देख स्वजन उसे आनन-फानन में रात करीब 11 बजे जुरन छपरा स्थित उक्त निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती कर लिया.

सुई देने के बाद गई जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब विशाल को अस्पताल लाया गया था, तब वह खुद चलकर आया था और सबके साथ सामान्य रूप से बातचीत कर रहा था. परिजनों का दावा है कि अस्पताल के कर्मियों ने रात में उसे एक इंजेक्शन दिया, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के लिखित आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मीनापुर स्टेडियम की जर्जरता की कहानी स्वयं सुनेंगे सीएम, आरटीआई कार्यकर्ता को मिला बुलावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन