मुजफ्फरपुर: बच्चों के विवाद में भिड़े अभिभावक, दोनों ओर से हुई रोड़ेबाजी, घंटों बाद शांत हुआ मामला

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. बच्चों को सड़क तक घसीटने के आरोप के बाद अभिभावक आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर रोड़ेबाजी शुरू हो गई और अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मस्जिद चौक से इमलीचौक जाने वाली सड़क पर बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बच्चों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद अभिभावक आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्ची को सड़क तक घसीटने के बाद बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान दूसरे गुट के एक युवक पर एक बच्ची को बाल पकड़कर सड़क तक घसीटने का आरोप है. इसके बाद दोनों पक्षों के अभिभावक आमने-सामने आ गये.

देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे. आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये. इसी बीच एक पक्ष ने डायल 112 को घटना की सूचना दी.

घंटों की मशक्कत के बाद शांत हुआ मामला

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देने को कहा.

मिठनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम तक इस संबंध में किसी भी व्यक्ति की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: अहियापुर जमीन विवाद में अब तक 28 प्राथमिकी, जेसीबी मालिक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन