Muzaffarpur: आंधी-बारिश से शहर में ब्लैकआउट, देर रात तक ठप रही बिजली

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर में तेज आंधी के बाद शाम 7 बजे से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया. देर रात तक बिजली नहीं लौटी. जानिए क्या हुआ…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में शाम 7 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई. इसके चलते देर रात तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही. करीब चार घंटे बाद धीरे-धीरे कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल होनी शुरू हुई, लेकिन कई जगहों पर देर रात तक अंधेरा छाया रहा.

कई इलाकों में देर रात तक अंधेरा

आंधी और बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं ठनका गिरने से इंसुलेटर पंचर होने की भी सूचना है. जिले के रामदयालु, एसकेएमसीएच, मुशहरी द्वारिका नगर और मोतीपुर महवल ग्रिड का लोड काफी कम हो गया, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आपूर्ति बाधित रही.

बारिश के कारण फील्ड में नहीं निकल पाई टीम

लगातार बारिश और ठनका के कारण लाइनमैन की टीम तुरंत फील्ड में नहीं उतर सकी. सुरक्षा कारणों से कई पीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद रखी गई. अधिकारियों के अनुसार, कई फीडरों का ट्रायल लेने में भी जोखिम बना हुआ था.

पूर्वी और पश्चिमी डिवीजन में सबसे अधिक पोल और तार टूटने की सूचना मिली. शहरी क्षेत्र में जिला स्कूल पानी टंकी चौक पर पेड़ गिर गया, जबकि बेला-मुशहरी रोड में डेढ़ दर्जन से अधिक हाईटेंशन पोल क्षतिग्रस्त हो गए. शेरपुर रेल फाटक के पास 33 केवी लाइन का इंसुलेटर पंचर हो गया.

बारिश कम होने के बाद देर रात तक अभियंता और लाइनमैन की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही. हालांकि ग्रामीण इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति लंबे समय तक बनी रही.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन