मुजफ्फरपुर: चोरी के मोबाइल में सिम लगाना पड़ा भारी, भोपाल जीआरपी ने मोतीझील से युवक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतीझील इलाके में चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे युवक को भोपाल जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. युवक ने चोरी के मोबाइल में अपना सिम लगाकर उसका उपयोग कर रहा था, जिसे टावर लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके से मंगलवार को भोपाल जीआरपी की बोचाटीम ने चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे युवक नसीम अख्तर को गिरफ्तार किया. मोबाइल और सीडीआर जांच के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक करते हुए जीआरपी टीम मुजफ्फरपुर पहुंची थी. नगर थाना पुलिस के सहयोग से मोतीझील स्थित एक मार्केट से आरोपी को पकड़ा गया, जहां वह सिलाई का काम करता था.

विज्ञापन

चोरी के मोबाइल में अपना सिम लगाकर कर रहा था इस्तेमाल

मिली जानकारी के अनुसार कांटी थाना क्षेत्र के चकमुरमुर दामोदरपुर गांव निवासी नसीम अख्तर मोतीझील के एक मार्केट में सिलाई का काम करता था. आरोप है कि वह चोरी के मोबाइल में अपना सिम लगाकर उसका इस्तेमाल कर रहा था.

मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर भोपाल जीआरपी ने उसके संबंध में जानकारी जुटाई और लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया.

टावर लोकेशन से दामोदरपुर पहुंची जीआरपी

पुलिस जांच के दौरान मोबाइल की टावर लोकेशन कांटी के दामोदरपुर स्थित नसीम अख्तर के घर के आसपास मिली. इसके बाद भोपाल जीआरपी की टीम वहां पहुंची.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नसीम काम के सिलसिले में मोतीझील गया हुआ है. इसके बाद जीआरपी टीम नगर थाना पुलिस से संपर्क कर मोतीझील पहुंची.

नगर थाना पुलिस के सहयोग से मोतीझील से गिरफ्तारी

भोपाल जीआरपी की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से मोतीझील स्थित संबंधित मार्केट में छापेमारी कर नसीम अख्तर को पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद जीआरपी टीम ने उससे काफी देर तक पूछताछ कर मोबाइल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई.

पूछताछ के बाद भोपाल ले जा सकती है जीआरपी

पुलिस के अनुसार पूछताछ में चोरी के मोबाइल के इस्तेमाल और उसके स्रोत से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोपाल जीआरपी आरोपी को अपने साथ ले जा सकती है.

मामले में पुलिस चोरी के मोबाइल से जुड़े अन्य लोगों और घटनाक्रम की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बारिश का पानी अब नहीं जाएगा बेकार, मुजफ्फरपुर में बनेंगे चेक डैम, खेतों को मिलेगा पानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन