Muzaffarpur: बूढ़ी गंडक रिवर फ्रंट से मुजफ्फरपुर को मिलेगी नई पहचान, वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News muzaffarpur budhi gandak river front world bank inspection project

वर्ल्ड बैंक के अधिकारी रिवर फ्रंट का मुआयना करते हुए

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक रिवर फ्रंट परियोजना को लेकर हलचल तेज हो गई है. वर्ल्ड बैंक टीम ने स्थल निरीक्षण कर विकास संभावनाएं देखीं. मंजूरी मिलने पर शहर में पर्यटन, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: शहर को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट और पटना गंगा रिवर फ्रंट की तर्ज पर अब मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक रिवर फ्रंट विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. मंगलवार को वर्ल्ड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने शहर पहुंचकर प्रस्तावित परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया.

वर्ल्ड बैंक टीम ने लिया जायजा

रिवर फ्रंट क्षेत्र का जायजा लेते विशेषज्ञों की टीम

विशेषज्ञों ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित सिकंदरपुर लेकफ्रंट और बूढ़ी गंडक किनारे प्रस्तावित रिवर फ्रंट क्षेत्र का दौरा किया. टीम ने परियोजना की संभावनाओं, शहरी ढांचे और पर्यावरणीय पहलुओं पर अधिकारियों से चर्चा की. इसे शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है.

पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं पर जोर

प्रस्तावित रिवर फ्रंट में वॉक-वे, हरित क्षेत्र, सिटी पार्क, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे शहरवासियों को आधुनिक सार्वजनिक स्थल मिलेगा, वहीं पर्यटकों के लिए भी आकर्षण बढ़ेगा.

मेगा लोन प्रोजेक्ट की दौड़ में आगे शहर

वर्ल्ड बैंक टीम की तरफ से आए विशेषज्ञ का स्वागत करते मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त (दाहिने से)

बिहार सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वर्ल्ड बैंक से बड़े वित्तीय सहयोग की तैयारी में है. नगर आयुक्त सह एमडी ऋतुराज प्रताप सिंह ने टीम को मास्टर प्लान प्रस्तुत किया. अधिकारियों का कहना है कि मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कार्यों के कारण इस दौड़ में मजबूत स्थिति में है.

बदलेगी शहर की तस्वीर

परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार के प्रमुख पर्यटन और आधुनिक शहरों में शामिल हो सकता है. इससे रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन