पारु: थाने की हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ शराब तस्कर, इलाके में मची खलबली
पारु: थाने की हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ शराब तस्कर, इलाके में मची खलबली
मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाने की हाजत में बंद शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पारू से मनीष कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Muzaffarpur Liquor Smuggler: मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. थाना हाजत में बंद शराब तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. फरार आरोपी की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के बाड़ो पट्टी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
बाथरूम जाने के बहाने निकला और हो गया फरार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार को पारु पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था.
- ऐसे भागा आरोपी: शुक्रवार की सुबह आरोपी ने हाजत में बंद रहने के दौरान पुलिसकर्मियों से बाथरूम जाने का बहाना बनाया.
- चकमा देकर फरार: जैसे ही उसे हाजत से बाहर निकाला गया, वह मौका देखकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से भाग निकला.
- खोजबीन जारी: घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका.
74 कार्टन शराब के साथ हुआ था गिरफ्तार
बुधवार की देर रात पुलिस गश्ती के दौरान बहलोलपुर गांव के पास एक पिकअप को जब्त किया गया था.
कार्रवाई: पिकअप की तलाशी लेने पर उस पर लदी 74 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद हुई थी. मौके से ही पिकअप चालक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई थी.
पुलिस अब फरार आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: 50 लाख दो वरना बिश्नोई गैंग पहुंचा देगा ऊपर: बीजेपी नेता से रंगदारी, घर के 'विभीषण' का मिला सुराग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए