पेड़ छांटने के विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी के वार से महिला गंभीर
प्राथमिकी दर्ज | Prabhat Khabar Network
बिहार के मुजफ्फरपुर में पेड़ की छंटाई को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. इस दौरान मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
Maniyari Tree Dispute: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महनथ मनियारी लक्ष्मीपुर टोला में फूल का पेड़ छांटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद में मां और बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना में पीड़िता मिर्जा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
पेड़ छांटने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पीड़ित महिला मिर्जा देवी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में पूरी घटना की जानकारी दी है.
- विवाद की वजह: पीड़िता का बेटा शंभू सहनी घर के पास फूल के पेड़ की छंटाई कर रहा था.
- ईंट-पत्थर से हमला: इसी बात पर आरोपी पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलाने लगे.
- कुल्हाड़ी से वार: बीच-बचाव करने पहुंची मिर्जा देवी पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं.
सोने की बाली छीनी, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपियों ने उनके कान से सोने की बाली भी छीन ली.
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है. थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें:पारु: थाने की हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ शराब तस्कर, इलाके में मची खलबली
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए