Muzaffarpur: अखाड़ाघाट का नया पुल मार्च 2027 तक होगा चालू,  8 पिलरों पर बन रहा 272 मीटर लंबा पुल

Updated:
विज्ञापन

पुल निर्माण का निरीक्षण करते डीएम सुब्रत कुमार सेन

मुजफ्फरपुर में अखाड़ाघाट का नया पुल मार्च 2027 तक चालू होने जा रहा है. इससे शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur: शहरवासियों को जल्द ही जाम से राहत मिलने वाली है. अखाड़ाघाट के समानांतर बन रहा नया पुल मार्च 2027 तक चालू कर दिया जाएगा. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और समयसीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुल की लंबाई 272 मीटर होगी, जिसे 8 पिलरों पर बनाया जा रहा है. डीएम ने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और तय समयसीमा का हर हाल में पालन हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुल शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करेगा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा.

20 मई तक ब्लैक टॉपिंग का अल्टीमेटम

डीएम ने चंदवारा पुल (फेज-1 और 2) का भी जायजा लिया. उन्होंने फेज-1 में 20 मई तक ब्लैक टॉपिंग पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं फेज-2 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. 7 मई को विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से दस्तावेज लिए जाएंगे ताकि मुआवजा भुगतान में देरी न हो.

निरीक्षण के दौरान खुदीराम बोस स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य में देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही स्मारक परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी बनाने की योजना भी बताई गई.

डीएम ने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रिपोर्ट: प्रभात कुमार, मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन