हर्षवर्धन व मंगल पांडेय पर परिवाद दायर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2019 1:29 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के भिखनपुर निवासी तमन्ना हाशमी ने सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की अदालत में परिवाद दायर कराया है. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को आरोपित किया है. न्यायालय ने मामले की ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि निर्धारित की है. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के भिखनपुर निवासी तमन्ना हाशमी ने सीजेएम सूर्यकांत तिवारी की अदालत में परिवाद दायर कराया है. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को आरोपित किया है. न्यायालय ने मामले की ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जून की तिथि निर्धारित की है.

तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया है कि 16 जून से अबतक आरोपितों की लापरवाही से सरकारी आंकड़े के मुताबिक 82 बच्चों की मौत हो गयी है. आरोपितों ने इस बीमारी को लेकर कोई जागरूकता अभियान नहीं चलाया. यह बीमारी मुजफ्फरपुर जिले के आसपास के जिलों में कई वर्षों से फैली है, लेकिन आरोपितों ने इस जानलेवा बीमारी पर अबतक किसी भी प्रकार का शोध नहीं कराया. बच्चों की इस तरह हो रही मौत से मैं सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण काफी मर्माहत हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन