मुजफ्फरपुर: शादी से पहले उजड़ा परिवार, सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News bandra-youth-dies-in-road-accident-near-sanskrit-school

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बंदरा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक मुर्तुज की मौत हो गई. परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण घर में मातम पसरा है. युवक की बकरीद के बाद शादी होने वाली थी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बंदरा प्रखंड के पियर थाना क्षेत्र स्थित सिमरा गांव में मंगलवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

संस्कृत विद्यालय के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना सिमरा स्थित संस्कृत विद्यालय के पास सुबह करीब चार बजे हुई. बताया जा रहा है कि रामपुरमहिनाथ निवासी 19 वर्षीय मुर्तुज किसी काम से घर से निकला था. इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पिता के साथ करता था काम

मृतक मुर्तुज, मो. अयूब का इकलौता बेटा था. उसके पिता हरपुर बांध चौक पर पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं. मुर्तुज भी पिता के काम में हाथ बंटाता था और परिवार की जिम्मेदारियों में साथ देता था.

कुर्बानी के बाद होनी थी शादी

परिजनों के मुताबिक मुर्तुज की शादी बकरीद के बाद तय थी. घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. बताया गया कि करीब आठ साल पहले उसके भाई की भी मौत हो चुकी थी. अब इकलौते बेटे के चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन