सुधा डेयरी के दूषित जल से 40 एकड़ खेत और 1100 लीची के पेड़ तबाह, विधानसभा अध्यक्ष से मिले विधायक

Updated:
विज्ञापन

विधायक ई. अजीत कुमार के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलते प्रतिनिधिमंडल में शामिल लाेग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदातपुर स्थित सुधा डेयरी प्लांट से निकले दूषित जल ने 40 एकड़ कृषि भूमि को बर्बाद कर दिया है, जिससे 1100 से अधिक लीची के पेड़ सूख गए हैं. स्थानीय ग्रामीण गंभीर रूप से प्रभावित हैं. समस्या को लेकर विधायक अजीत कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की है.

विज्ञापन

Sudha Dairy Pollution: कांटी प्रखंड के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी प्लांट से निकल रहे दूषित एवं बदबूदार जल से किसानों और स्थानीय ग्रामीणों की समस्या लगातार गहराती जा रही है. खेतों में फैल रहे प्रदूषित पानी से करीब 40 एकड़ कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो चुकी है, जबकि 1100 से अधिक लीची के पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं. दूषित जल और दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है.

विज्ञापन

विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल

इसी गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को कांटी विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने डेयरी प्लांट के जहरीले पानी से खेती, लीची उत्पादन और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी देते हुए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की.

विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक बुलाकर दिया स्थायी समाधान का आश्वासन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 'दिशा' और '20 सूत्री' की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था. प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के कड़े निर्देशों के बावजूद अब तक डेयरी प्रबंधन द्वारा उचित ड्रेनेज मास्टर प्लान न बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. प्रतिनिधिमंडल में विधायक मनजीत कुमार सिंह, शालिनी मिश्रा और मनीष कुमार भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से बड़ा फर्जीवाड़ा, 31 छात्रों पर एफआईआर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन