स्मार्ट मीटर से मनमानी कटौती पर हंगामा और तोड़फोड़, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
घायल युवक | Prabhat Khabar Network

घायल युवक | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर में स्मार्ट मीटर से पैसे कटने पर उपभोक्ताओं ने बिजली दफ्तर में हंगामा किया. बिना किसी पूर्व सूचना के खातों से ₹300 से ₹10,000 तक की कटौती से लोग आक्रोशित हो गए. इस दौरान तोड़फोड़ और मारपीट भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur Smart Meter: शहर के तिलक मैदान स्थित बिजली कार्यालय में उपभोक्ताओं ने बिना पूर्व सूचना स्मार्ट मीटर से पैसे काटे जाने को लेकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की. इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. घटना में महफूज आलम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में 14 टांके आए हैं.

बिना सूचना खाते से कटे 300 से 10 हजार रुपये

पीड़ित उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कंपनी ने बिना किसी चेतावनी या विवरण के स्मार्ट मीटर बैलेंस से पैसे काट लिए. किसी उपभोक्ता के खाते से ₹300 तो किसी के खाते से ₹10,000 तक की अचानक कटौती की गई है. आक्रोशित उपभोक्ता जब शिकायत लेकर दफ्तर पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था. अधिकारियों की अनुपस्थिति से लोगों का गुस्सा भड़क गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कराया शांत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस बल ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मुस्तैद है. अचानक हुई इस कटौती से उपभोक्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त है.

ये भी पढ़ें:'सोलर मेला-सह-लोन मेला' का शुभारंभ, 6% ब्याज पर लोन और 78 हजार की सब्सिडी


विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन