NFR apprentice : दसवीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के 6777 पद

Updated:
विज्ञापन

Railway apprentice 2025

नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे ने युवाओं से अप्रेंटिस के 6777 पदों पर आवेदन मांगे हैं. टेक्निकल ट्रेड्स के साथ इन पदों में मेडिकल लैब टेक्नीशियन के पद भी शामिल हैं. आप आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो जानें पात्रता, चयन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में...

विज्ञापन

NFR apprentice : भारतीय रेलवे के नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने अपने क्षेत्राधिकार में आनेवाले वर्कशॉप, डिवीजन एवं यूनिट में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 6777 पदों पर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिस की अवधि एक वर्ष है.

विज्ञापन

डिवीजन एवं वर्कशॉप्स के अनुसार पद

कटिहार एवं तिनधारिया वर्कशॉप 1103

अलीपुरद्वार डिवीजन 651

रंगिया डिवीजन 750

लामडिंग डिवीजन 1274

तिनसुकिया डिवीजन 860

न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप 881

डिब्रूगढ़ वर्कशॉप 763

मुख्यालय/ मालेगांव 495

आवेदन के लिए योग्यता

टेक्निकल ट्रेड के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास एवं संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यताप्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. मेडिकल लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी/रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं एवं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से बारहवीं पास होना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें : ISRO VSSC apprentice : विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में करें अप्रेंटिस, 460 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 19 अगस्त, 2026 के अनुसार की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

स्टाइपेंड के बारे में जानें

एनटीसी/एसटीसी धारकों के लिए न्यूनतम स्टाइपेंड 9600 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है.

चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दसवीं और आईटीआई के अंकों के औसत के आधार पर तैयार की गयी मेरिट सूची के अनुसार किया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आरक्षिक क्षेत्री के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गयी है.

अंतिम तिथि : 19 अगस्त, 2026 शाम 5:30 बजे तक.

विवरण देखें : https://app.nfr-recruitment.in/assets/forms/NFR_ADVT_Document.pdf


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola